QR code
❤️रूह-ऐ-अल्फाज़❤️'s avatar

❤️रूह-ऐ-अल्फाज़❤️

❤️कविता, गजल, मोटिवेशनल, शायरी, इश्क,❤️, ❤️रूह-ऐ-अल्फाज़💞
Satna madhya pradesh
—

दोस्तो जिंदगी सोच और मुसीबत का समंदर है। इंसान जिंदगी के आधे गम गलत उम्मीद बाँधकर खुद खरीदता है। जिंदगी येसा पेंडुलम है जो गमों और खुशियो के बीच निरंतर झूलता है। मोहब्बत और प्रेम के बगैर बेकार है जिंदगी और बेवजह है। जब तक जिंदगी बाकी है मौत से लड़ते रहो और जब मौत आये तो जिंदगी से इजाजत माग लो। जिंदगी सिर्फ जीने का नाम नही है जिंदगी नाम है मोहब्बत का इबादत का और इंसानियत की खिदमत करने का। और दोस्तो मौत अमन और सकून का समंदर है। मौत सारे गमों का इलाज है। मौत इतनी तकलीफ नही देती जितनी की जिंदगी देती है। मौत को हमेशा अपने जहन मे याद रखो मगर उसकी आरज़ू ना करो। बुजदिल इंसान मौत आने से पहले कई बार मरता है। मायूसी से बढ़कर दुनिया मे कोई चीज बुरी नही है। मायूसी मौत का दूसरा नाम है। मेरा जहा तक मानना है दोस्तो' दो पल का है यह संसार क्यो ना खुशिया मनाये फिर मिले चाहे मौत उसे भी हँसकर गले लगाये

Verified Accounts